फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO का नया प्लान, कर्मचारी एटीएम से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

Fri, 29 Nov 2024 08:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EPFO एक खास तरह के सिस्टम पर काम कर रहा है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ईपीएफओ के सब्सक्राईबर्स पैसों की जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी एटीएम से पीएफ के पैसे निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
EPFO 3.0 - फोटो : AdobeStock
EPFO 3.0: देश में करोड़ों कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड खाता है। इसे पीएफ खाते के नाम से भी जाना जाता है। संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। ये पैसे रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम करते हैं। इसी कड़ी में ईपीएफओ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक EPFO एक खास तरह के सिस्टम पर काम कर रहा है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ईपीएफओ के सब्सक्राईबर्स पैसों की जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी एटीएम से पीएफ के पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए उनको अपने डेबिट कार्ड का उपयोग करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
EPFO 3.0 - फोटो : AdobeStock
हालांकि, आप एटीएम से कितना पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे इसकी लिमिट भी तय की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि रिटायरमेंट के समय आपको किसी तरह की आर्थिक दिक्कतें भी न आएं और जरूरत पड़ने पर आप पीएफ के पैसों का भी इस्तेमाल कर सकें। 

Private Jet: आखिर कितने रुपये का आता है एक प्राइवेट जेट, जानिए क्या है खरीदने की प्रक्रिया?
विज्ञापन

3 of 5
EPFO 3.0 - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पहल EPFO 3.0 का हिस्सा है। एटीएम से पीएफ के पैसों को निकालने के अलावा श्रम मंत्रालय, कर्मचारी योगदान 12 प्रतिशत के हटाने पर भी विचार कर रहा है।

4 of 5
EPFO 3.0 - फोटो : Adobe Stock
इससे कर्माचारी अपनी जरूरतों और वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अधिक बचत कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक EPFO 3.0 में जो बड़े बदलाव किए जाएंगे उनकी घोषणा साल 2025 के शुरुआती महीनों में की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EPFO 3.0 - फोटो : Adobe Stock
वर्तमान समय में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन निजि क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का फंड जमा करने का काम करता है। इसमें कर्मचारी और न्योक्ता दोनों की तरफ से 12 फीसदी का कंट्रीब्यूशन दिया जाता है। 

Water Heater: बिजली और गैस से पानी को गर्म करने की बजाए, घर लाएं यह खास सोलर वॉटर हीटर, पैसों की होगी बचत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें