EPF PPF GPF Difference In Hindi: भारत में नौकरीपेशा कर्मचारियों के बीच भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। देश में EPF, PPF और GPF जैसी स्कीम्स में करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारी अपने पैसों को निवेश करते हैं। हालांकि, नाम मिलते-जुलते होने के कारण आम लोगों को अक्सर इनके बीच के अंतर के बारे में पता नहीं होता है।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जबकि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सभी नागरिकों के लिए खुला लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प है। इसके अलावा जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है। आज हम आपको इन्हीं तीनों के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।