EPF vs PPF Interest Rates: अपने भविष्य और रिटायरमेंट को सुरक्षित करने के लिए बचत करना बेहद जरूरी है। भारत में भविष्य निधि से जुड़ी दो योजनाएं सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं ईपीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि और पीपीएफ यानी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड। हालांकि, कई लोग अक्सर इन दोनों योजनाओं के बीच के अंतर और मिलने वाले ब्याज को लेकर उलझन में रहते हैं।
इन दोनों के बीच की अंतर की बात करें तो मुख्य रूप से नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएफ और सभी नागरिकों के लिए पीपीएफ का विकल्प होता है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि ईपीएफ और पीपीएफ में से किसमें ज्यादा ब्याज मिलता है और आपके लिए कौन सी योजना ज्यादा फायदेमंद है।