फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने के बाद भी बढ़ता रहेगा PF का पैसा! 10 लाख के कितने बनेंगे 15 साल में? यहां जानें पूरा गणित

Sat, 19 Sep 2026 05:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं और चाहते हैं कि आपके पास अच्छा पैसा इकट्ठा हो जाए, तो ये खबर आपके लिए है। आप यहां जान सकते हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद आपके पास कितना पैसा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
हर PF खाताधारक को पता होनी चाहिए ये बात - फोटो : Amar Ujala AI
नौकरी छोड़ने के बाद EPF में नया योगदान बंद हो सकता है, लेकिन मौजूदा बैलेंस पर नियमों के अनुसार ब्याज मिलता रहता है। अगर 10 लाख रुपये की रकम पर 8.25% सालाना ब्याज लगातार मिलता रहे, तो 15 साल में यह रकम करीब 32.84 लाख रुपये हो सकती है।

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड यानी EPF वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट बचत एक अच्चा तरीका हो सकता है। नियमों के तहत कर्मचारी की बेसिक वेतन और महंगाई भत्ते के आधार पर सामान्य तौर पर 12% कर्मचारी की तरफ से EPF में योगदान किया जाता है। चलिए जानते हैं इसका पूरा गणित क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
हर PF खाताधारक को पता होनी चाहिए ये बात - फोटो : Adobe Stock
क्या है VPF?
  • नियोक्ता की तरफ से भी 12% योगदान होता है। हालांकि, नियोक्ता का पूरा 12% हिस्सा EPF खाते में नहीं जाता
  • इसका एक हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना यानी EPS में जाता है और बाकी हिस्सा EPF में जमा होता है
  • कर्मचारी चाहे तो अपने अनिवार्य 12% योगदान के अलावा अतिरिक्त रकम भी EPF में जमा कर सकता है
  • इसे Voluntary Provident Fund यानी VPF कहा जाता है
  • इसमें कर्मचारी अपनी इच्छा के अनुसार अतिरिक्त योगदान कर सकता है
  • इस अतिरिक्त योगदान पर भी EPF के लिए घोषित ब्याज दर लागू होती है
विज्ञापन

3 of 5
हर PF खाताधारक को पता होनी चाहिए ये बात - फोटो : Adobe Stock
10 लाख रुपये के कितने बनेंगे?
  • इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं
  • मान लीजिए किसी व्यक्ति की उम्र 35 साल है और उसके EPF खाते में पहले से 10 लाख रुपये जमा हैं
  • अब वह नौकरी छोड़ देता है और उसके EPF खाते में नया योगदान नहीं आता
  • अगर इस पूरी अवधि में 8.25% सालाना ब्याज दर बनी रहती है, तो 15 साल बाद रकम काफी बढ़ सकती है

4 of 5
हर PF खाताधारक को पता होनी चाहिए ये बात - फोटो : Adobe Stock
  • शुरुआती EPF बैलेंस 10 लाख रुपये होगा और समय 15 साल होगा
  • मान्य ब्याज दर 8.25% सालाना है
  • अनुमानित ब्याज दर लगभग 22.84 लाख रुपये और 15 साल बाद कुल रकम लगभग 32.84 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर PF खाताधारक को पता होनी चाहिए ये बात - फोटो : Amar Ujala AI
कब माना जाता है EPF खाता निष्क्रिय?
  • EPF खाते को लेकर अक्सर ये गलतफहमी रहती है कि नौकरी छोड़ने के बाद 36 महीने तक कोई योगदान नहीं आने पर खाता तुरंत निष्क्रिय हो जाता है
  • EPFO के अनुसार, संशोधित नियमों के बाद सदस्य के 58 वर्ष की उम्र पूरी करने तक खाते पर ब्याज क्रेडिट किया जा सकता है
  • EPFO की 2017 की आधिकारिक जानकारी में भी स्पष्ट किया गया था कि संशोधित परिभाषा के अनुसार खाता सदस्य के 58 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद इनऑपरेटिव माना जाता है और तब तक ब्याज क्रेडिट किया जाता है
  • इसलिए नौकरी छोड़ने के बाद भी पुराने EPF बैलेंस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

नोट:- ये गणना इस धारणा पर है कि पूरे 15 साल तक 8.25% की दर बनी रहती है और कोई नया योगदान या निकासी नहीं होती। EPFO ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी थी। भविष्य में ब्याज दर बदलने पर वास्तविक रकम भी अलग हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें