Money Demand Scam: आजकल साइबर अपराध के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, जो आम लोगों के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। एक हालिया फ्रॉड जो तेजी से बढ़ रहा है, वह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वॉइस फ्रॉड है। इसमें ठग तकनीक का इस्तेमाल करके किसी रिश्तेदार या दोस्त की आवाज की हूबहू नकल तैयार करते हैं और फिर आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगते हैं।
देखने में ये कॉल इतने असली लगते हैं कि लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं। इसलिए, किसी भी आपातकालीन कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। पैसे ट्रांसफर करने से पहले हमेशा सतर्क रहें और पुष्टि करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।