फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? अप्लाई करने से पहले यहां जानें

Fri, 29 Aug 2025 01:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria In Hindi: कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें किसी तरह का कोई आर्थिक लाभ तो सरकार की तरफ से नहीं दिया जाता, लेकिन कई अन्य तरह के लाभ जरूर दिए जाते हैं। जैसे, किसी योजना में कोई सामान देने का प्रावधान है, तो किसी योजना के तहत सब्सिडी दी जाती है। जबकि, कई योजनाओं में अलग तरह की मदद देने का प्रावधान है।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना और इस योजना को भारत सरकार चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। आप भी अगर इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन लोग जुड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ
  • जब आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ये एडवांस प्रशिक्षण लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर बनाने और नई तकनीक सीखने के लिए दिया जाता है। इसके लिए लाभार्थियों को ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का भी प्रावधान है
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, आप टूलकिट खरीद सके
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद बतौर लाभार्थी आपको लोन भी दिया जाता है, जो सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है। इसमें पहले कुछ महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। फिर जब आप इस लोन को तय समय पर वापस कर देते हैं, तो आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन मिल सकता है क्योंकि इसके लिए आप पात्र हो जाते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से?

पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं जो लोग नीचे दी गई पात्रता सूची में हैं यानी 18 पारंपरिक व्यापारों में शामिल हैं। आप नीचे पात्रता सूची देख सकते हैं:-
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • जो लोग दर्जी हैं
  • अगर आप मालाकार
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग धोबी हैं
  • सुनार हैं
  • जो लोहार हैं
  • नाव निर्माता हैं
  • जो लोग नाई काम काम करते हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें