Ayushman Bharat Yojana: राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही जरूरतमंदों और गरीब वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। वहीं, मौजूदा समय में इन योजनाओं में राशन, आवास, पेंशन, बीमा, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक लाभ देने जैसी कई तरह की अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक और योजना है जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। हालांकि, इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है क्योंकि अब केंद्र के साथ कई राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ी हैं। इस स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...