फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Wed, 23 Mar 2022 06:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के कारण पृथ्वी गर्म हो रही है। इसका सीधा असर जलवायु परिवर्तन पर देखा जा सकता है। वैश्विक ताप वृद्धि के चलते आज कई प्रजातियां संकटग्रस्त स्थिति में आ चुकी हैं। ऐसे में दुनिया के कई देश नेट जीरो एमिशन को लेकर कई सकारात्मक कदम उठा रहे हैं। भारत ने भी 2070 तक नेट जीरो एमिशन होने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सरकार इसको लेकर कई ठोस कदम उठा रही है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रचार प्रसार करने के लिए सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में अगर आप इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप बाजार से एक बेहतरीन और आकर्षक इलेक्ट्रिक वाहन की डील खरीद सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
ई-वाहनों को खरीदने से पहले उसकी बैटरी लाइफ को जरूर चेक करें। इसके अलावा आप जिस इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उसकी बैटरी से जुड़ी जरूरी जानकारी इकट्ठा करें। ई-व्हीकल को खरीदने से पहले डीलर्स से इस बारे में पता करें कि गाड़ी एक बार चार्ज होने के बाद कितने किलोमीटर का माइलेज देगी।
विज्ञापन

3 of 7
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आपको गाड़ी की बैटरी के लाइफ स्पैन के बारे में भी जरूर पता करना चाहिए। बाजार में सिंगल चार्ज पर 60 से 120 किलोमीटर का माइलेज देने वाले कई इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं। आप अपने बजट के मुताबिक कोई भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकते हैं।

4 of 7
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
ई-व्हीकल को खरीदने से पहले इस बारे में जरूर चेक करें। इसके अलावा आप जिस कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, उसकी कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करना चाहिए। इससे आप ये पता कर सकते हैं कि कंपनी द्वारा बेचे गए व्हीकल कितने टिकाऊ हैं और उनकी परफॉर्मेंस कैसी है?
विज्ञापन

5 of 7
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने से पहले उसके सभी फीचर्स के बारे में जान लें। अगर गाड़ी के सभी फीचर्स आपके अनुकूल हैं, तो आप गाड़ी को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
आप दो पहिया या चार पहिया जो भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं। उस व्हीकल की कंपनी की सर्विस पॉलिसी और वारंटी के विषय में जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock
आज कल कई ई-व्हीकल काफी महंगे आ रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने से पहले उसकी कीमत के बारे में अच्छे से रिसर्च कर लें। इसके अलावा उस गाड़ी को अन्य ई गाड़ियों के साथ कंपेयर करें। कंपेयरिंग के बाद जो सबसे बढ़िया विकल्प आपके सामने निकलकर आ रहे हैं, उन्हीं गाड़ियों को खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें