AC Eco Mode vs Dry Mode : गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ते ही सबसे बड़ी चिंता बिजली के बिल की होती है। आजकल के आधुनिक एसी में कई तरह के मोड दिए होते हैं, जिनमें 'ईको मोड' और 'ड्राई मोड' सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। आमतौर पर इन दोनों मोड को एसी का सबसे कम बिजली बिल वाला मोड माना जाता है। मगर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि कब कौन सा मोड चलाना चाहिए ताकि कूलिंग भी अच्छी मिले और जेब पर बोझ भी न पड़े।
भीषण गर्मी में अगर आप सही मोड का चुनाव करते हैं तो न सिर्फ आप बिजली बिल को 20% से 30% तक कम कर सकते हैं, बल्कि आप एसी की उम्र को भी बढ़ा सकता है। सरल शब्दों में समझें तो ईको मोड बचत के लिए है, जबकि ड्राई मोड चिपचिपी गर्मी यानी उमस से राहत पाने के लिए बनाया गया है। आइए इन दोनों के बीच का अंतर और बिजली बचत का सही गणित आसान भाषा में समझते हैं।