फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Hacks: चाकू से लेकर कैंची तक की धार कैसे तेज करें? बिना पैसे खर्च किए हो जाएगा काम

Tue, 03 Mar 2026 03:22 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Sharpen Scissors And Knife At Home: अगर आप घर बैठे ही चाकू और कैंची की धार तेज करना चाहते हैं तो इस लेख में दिए गए नुस्खे ट्राई करके देख लें। 
विज्ञापन
1 of 5
चाकू से लेकर कैंची तक की धार कैसे तेज करें? - फोटो : Adobe stock
Tricks For Sharpen Scissors And Knife: रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू और कैंची समय के साथ कम पैने हो जाते हैं, जिससे सब्जियां काटना या रोजमर्रा का काम करना मुश्किल हो जाता है। कई लोग धार तेज करवाने के लिए बाजार जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर बैठे भी आसान तरीकों से इनकी धार तेज की जा सकती है? 

जी हां, बस कुछ साधारण घरेलू चीजों की मदद से आप चाकू और कैंची को फिर से तेज बना सकते हैं। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। हालांकि धार तेज करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि कोई चोट न लगे। 

इस लेख में हम आपको ऐसे आसान और असरदार नुस्खे बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने किचन टूल्स की धार मिनटों में तेज कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
चाकू से लेकर कैंची तक की धार कैसे तेज करें? - फोटो : Adobe stock
1. सिरेमिक कप या प्लेट का इस्तेमाल

ज्यादातर सिरेमिक कप या प्लेट के नीचे का हिस्सा खुरदुरा होता है। यही हिस्सा शार्पनर की तरह काम करता है। कप को उल्टा रखें और चाकू को लगभग 15–20 डिग्री के कोण पर हल्के दबाव के साथ एक दिशा में रगड़ें। दोनों साइड बराबर रगड़ें। 10–15 बार दोहराने के बाद धार में फर्क महसूस होगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
चाकू से लेकर कैंची तक की धार कैसे तेज करें? - फोटो : Adobe stock
2. एल्युमिनियम फॉयल

कैंची की धार तेज करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल को 5–6 परतों में मोड़ लें। अब कैंची से इसे 8–10 बार काटें। फॉयल की मोटी परत ब्लेड की किनारी को स्मूद और तेज करने में मदद करती है। यह तरीका आसान और सुरक्षित है।

 

4 of 5
चाकू से लेकर कैंची तक की धार कैसे तेज करें? - फोटो : Adobe stock
3. सैंडपेपर  

हल्के ग्रिट सैंडपेपर को समतल सतह पर रखें। चाकू को एक ही दिशा में आगे की ओर चलाएं, पीछे की ओर रगड़ने से बचें। इससे ब्लेड की धार संतुलित रहती है और अनावश्यक घिसाव नहीं होता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाकू से लेकर कैंची तक की धार कैसे तेज करें? - फोटो : Adobe stock
4. शार्पनिंग स्टोन  

अगर आपके पास शार्पनिंग स्टोन है तो उसे पहले हल्का गीला कर लें। चाकू को सही एंगल पर रखते हुए एक दिशा में चलाएं। दोनों तरफ समान स्ट्रोक दें। यह सबसे प्रभावी और टिकाऊ तरीका माना जाता है।

 डिस्क्लेमर: ये लेख केवल सामान्य जानकारी और घरेलू उपायों के उद्देश्य से तैयार किया गया है। चाकू और कैंची की धार तेज करते समय पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है। गलत तरीके या असावधानी से गंभीर चोट लग सकती है। यदि आपको इन उपकरणों को सुरक्षित रूप से शार्प करने का अनुभव नहीं है, तो किसी पेशेवर की सहायता लेना बेहतर विकल्प हो सकता है। कृपया इन उपायों को अपनाते समय सुरक्षा उपकरणों जैसे दस्ताने आदि का उपयोग करें और बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें