फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hacks To Dry Clothes: धूप नहीं है ? कपड़ों को सुखाने के काम आएंगे ये तरीके

Wed, 24 Dec 2025 03:33 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Hacks To Dry Clothes in Winter: अगर आपके शहर में भी धूप नहीं निकल रही है और कपड़े सूख नहीं रहे हैं तो यहां कुछ हैक्स दिए जा रहे हैं। जिनकी मदद से से आप बिना धूप के भी कपड़े सुखा सकते हैं 
विज्ञापन
1 of 6
घर के अंदर बिना धूप के कपड़े सुखाने के स्मार्ट तरीके - फोटो : अमर उजाला
Easy Hacks To Dry Clothes in Winter: दिसंबर का महीना आते ही कई शहरों में मौसम काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। वैसे तो ये मौसम काफी सुहाना होता है लेकिन दिक्कत आती है कपड़े धोने के बाद इसे सुखाने में। क्योंकि कई जगहों पर तो कई-कई दिनों तक धूप ही नहीं निकलती। जिसके कारण लोग कपड़े सुखा नहीं पाते। ऊनी कपड़ों तो सूखने के लिए तो वैसे भी काफी तेज धूप की जरूरत पड़ती है। जब ये कपड़े गीले रह जाते हैं तो इनमें से बदबू भी आने लगती है।

तो अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। कुछ आसान और स्मार्ट हैक्स के जरिए आप बिना धूप के भी अपने कपड़ों को जल्दी और सुरक्षित रूप से सूखा सकते हैं। ये ट्रिक्स न सिर्फ समय बचाती हैं, बल्कि कपड़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्रैक्टिकल उपाय, जिनसे आप सर्दियों में भी अपने कपड़े जल्दी सुखा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
घर के अंदर बिना धूप के कपड़े सुखाने के स्मार्ट तरीके - फोटो : Adobe stock
वाशिंग मशीन का स्पिन ऑप्शन इस्तेमाल करें

कपड़े धोने के बाद वाशिंग मशीन का स्पिन मोड जरूर चलाएं। इससे कपड़ों में मौजूद अतिरिक्त पानी निकल जाता है और वे जल्दी सूखते हैं। अगर मशीन में हाई स्पिन का ऑप्शन है तो उसे चुनें, लेकिन नाज़ुक कपड़ों के लिए हल्का स्पिन ही रखें ताकि कपड़े खराब न हों।

 
विज्ञापन

3 of 6
घर के अंदर बिना धूप के कपड़े सुखाने के स्मार्ट तरीके - फोटो : Adobe stock
वेंटिलेशन वाले कमरे का इस्तेमाल करें

कपड़े ऐसे कमरे में सुखाएं जहां हवा का अच्छा आवागमन हो। खिड़की या दरवाजे खुले रखें, ताकि नमी बाहर निकल सके। बंद कमरे में कपड़े सुखाने से बदबू आने की संभावना बढ़ जाती है। बालकनी में भी कपड़ों को सुखाया जा सकता है।

 

4 of 6
घर के अंदर बिना धूप के कपड़े सुखाने के स्मार्ट तरीके - फोटो : instagram
कपड़े को सूखे तौलिए के अंदर रोल करें

गीले कपड़ों को एक सूखे और मोटे तौलिए में लपेटकर हल्के हाथ से दबाएं। तौलिया कपड़े का अतिरिक्त पानी सोख लेता है, जिससे सुखाने का समय काफी कम हो जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
घर के अंदर बिना धूप के कपड़े सुखाने के स्मार्ट तरीके - फोटो : Adobe stock
हैंगर में लटकाएं

कपड़ों को रस्सी पर टांगने के बजाय हैंगर में लटकाकर सुखाएं। इससे कपड़ों में हवा आसानी से पहुंचती है और वे जल्दी सूखते हैं। साथ ही सिलवटें भी कम पड़ती हैं। रस्सी पर टांगने से ये सिकुड़ सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर के अंदर बिना धूप के कपड़े सुखाने के स्मार्ट तरीके - फोटो : Adobe stock
पंखे का इस्तेमाल करें 

कपड़ों के सामने पंखा चलाने से हवा का बहाव बढ़ता है, जिससे कपड़े तेजी से सूखते हैं। इसलिए एक कमरे में पंखा चलाकर वहां हैंगर पर कपड़े टांग दें। एक साथ ज्यादा कपड़े न टांगें, ताकि हवा हर कपड़े तक पहुंच सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें