फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wooden Furniture: लकड़ी के फर्नीचर को अंदर से खोखला कर रही दीमक! इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Sat, 22 Aug 2026 02:21 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

 Termites in Wooden Furniture: लकड़ी के फर्नीचर में दीमक अगर शुरुआत में पकड़ में आ जाए तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। लकड़ी पर छोटे छेद, बारीक पाउडर जैसा बुरादा, खोखली आवाज और पंखों वाली दीमक इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
दीमक ने फर्नीचर में कर लिया कब्जा? - फोटो : AI
घर में रखा लकड़ी का फर्नीचर देखने में कितना भी मजबूत क्यों न हो, अगर उसमें दीमक लग जाए तो धीरे-धीरे उसकी मजबूती खत्म होने लगती है। खास बात यह है कि दीमक कई बार बाहर से दिखाई नहीं देती और अंदर ही अंदर लकड़ी को खोखला करती रहती है। जब तक इसका पता चलता है, तब तक फर्नीचर को काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए शुरुआती संकेतों को पहचानना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock
लकड़ी पर छोटे-छोटे छेद दिखें तो सावधान
फर्नीचर की सतह पर अचानक छोटे-छोटे छेद नजर आने लगे तो उन्हें नजरअंदाज न करें। खासकर अगर इन छेदों के आसपास बारीक लकड़ी का चूरा या पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई दे रहा है तो यह दीमक की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock
थपथपाने पर आवाज में बदलाव
दीमक लकड़ी को अंदर से खा सकती है। ऐसे में फर्नीचर बाहर से सामान्य दिखाई दे सकता है, लेकिन अंदर से खोखला हो जाता है। लकड़ी को हल्के से थपथपाने पर अगर आवाज पहले की तुलना में खोखली सुनाई दे या किसी हिस्से में मजबूती कम लगे तो उसकी जांच कराएं।

4 of 5
दीमक ने फर्नीचर में कर लिया कब्जा? - फोटो : freepik
दरवाजे और दराज अचानक अटकने लगें
अगर लकड़ी के दरवाजे, अलमारी या दराज अचानक ठीक से बंद नहीं हो रहे हैं तो इसकी एक वजह नमी या लकड़ी का फूलना हो सकती है। लेकिन लगातार ऐसी परेशानी होने पर फर्नीचर के अंदर दीमक की जांच भी करनी चाहिए। घर में खिड़की, फर्नीचर या फर्श के पास अचानक छोटे-छोटे पंख पड़े मिलें तो ध्यान दें। कई बार पंख वाली दीमक अपने झुंड से निकलने के बाद इन्हें छोड़ देती है। ऐसी स्थिति में आसपास के लकड़ी के सामान को अच्छी तरह जांचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock
लक्षण दिखते ही क्या करें?
सबसे पहले प्रभावित फर्नीचर को दूसरे लकड़ी के सामान से थोड़ा अलग कर दें। इसके बाद प्रभावित हिस्से की अच्छी तरह जांच करें। अगर दीमक का संक्रमण ज्यादा है तो खुद से कोई भी तेज केमिकल इस्तेमाल करने के बजाय प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल की मदद लेना बेहतर है।

Flight Cancel: फ्लाइट कैंसिल हुई तो एयरलाइन से मांग सकते हैं ये चीजें, हर पैसेंजर को पता होने चाहिए अधिकार

Raksha Bandhan Fraud Alert: इस रक्षा बंधन जरा सी गलती और बैंक खाता हो सकता है खाली, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें