फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलता है दो लाख रुपये का ये विशेष फायदा, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 23 Sep 2022 11:16 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
e-Shram Card Registration - फोटो : istock
e-Shram Card: देश में असंगठित क्षेत्रों से जुड़े कामगारों और श्रमिकों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों के पास कमाई का कोई संगठित स्त्रोत नहीं होता है। ऐसे में इन्हें जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को मौसमी बेरोजगारी भी समय समय पर परेशान करती रहती है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना का संचालन कर रही है।

इस योजना के अंतर्गत ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है। ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलता है। इस बीमा कवर के लिए उन्हें किसी प्रकार के प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
e-Shram Card Registration - फोटो : istock
ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ई-श्रम कार्ड बनावने के लिए सबसे पहले आपको श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
e-Shram Card Registration - फोटो : istock
होम पेज पर आने के बाद आपको Register on eShram Card के विकल्प का चयन करना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।

4 of 5
e-Shram Card Registration - फोटो : i stock
यहां आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स और उससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। इसके बाद आपको ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस की डिटेल्स को फिल करके कैप्चा कोड को दर्ज करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
e-Shram Card Registration - फोटो : Istock
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करें। इन डिटेल्स को फिल करने के बाद जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करें। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से ई-श्रम कार्ड स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें