e-Shram Card: देश में असंगठित क्षेत्रों से जुड़े कामगारों और श्रमिकों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों के पास कमाई का कोई संगठित स्त्रोत नहीं होता है। ऐसे में इन्हें जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को मौसमी बेरोजगारी भी समय समय पर परेशान करती रहती है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना का संचालन कर रही है।
इस योजना के अंतर्गत ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है। ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलता है। इस बीमा कवर के लिए उन्हें किसी प्रकार के प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।