फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड, जानिए क्या कहता है नियम?

Fri, 28 Jan 2022 03:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : pixabay
इन दिनों भारत में बड़े स्तर पर लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड को विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों के लिए बनाया गया है। भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की है। अपने जीवन में इन लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्रों से जुड़े इन श्रमिकों को मूलभूत चीजों की पूर्ति करने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों और कामगारों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाता है। वहीं कार्ड के रजिस्ट्रेशन को लेकर लोग कई सवाल कर रहे हैं। कई लोगों का ये सवाल है कि क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का भी ई श्रम कार्ड बन सकता है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 4
क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : PTI

क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का बन सकता है ई-श्रम कार्ड?

कोई भी असंगठित क्षेत्र से जुड़ा कामगार और श्रमिक अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है। कार्ड को बनवाने में उसको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर कंस्ट्रक्शन वर्कर ईपीएफओ या ईएसआईसी का सदस्य नहीं है, तो वो ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
वहीं संगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा सकता है। ईपीएफओ और ईएसआईसी के सदस्य भी ई-श्रम कार्ड को नहीं बनवा सकते हैं। इस कार्ड को खास असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
ई-श्रम कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें