फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Tue, 19 Apr 2022 03:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
e Shram Card - फोटो : istock
e-Shram Card: इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया गया है। इसका फायदा ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य नहीं उठा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों को आर्थिक सहायता देना है। भारत में श्रमिकों और कामगारों की एक बड़ी आबादी है। अपने जीवन में इन लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कमाई के किसी संगठित स्त्रोत के न होने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब रहती है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने इस खास योजना को शुरू किया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं, तो आपको कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आपकी एक गलती से आपका आवेदन रद्द हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
e Shram Card - फोटो : istock
अगर आप ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको आवेदन करते समय काफी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत डिटेल्स दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
e Shram Card - फोटो : istock
ऐसे में आपको ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करते समय ध्यानपूर्वक और ठीक ठीक डिटेल्स भरनी चाहिए। इसके अलावा डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको उसे एक बार क्रॉस चेक जरूर कर लेना चाहिए।

4 of 6
e Shram Card - फोटो : Istock
अगर आपके बैंक खाते की केवाईसी नहीं हो रखी है। इस स्थिति में आपको अपने बैंक में विजिट करके जल्द से जल्द खाते की केवाईसी करवा लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
e Shram Card - फोटो : Istock
आप आसानी से अपने बैंक में विजिट करके केवाईसी करवा सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। केवाईसी करने के लिए आपको बैंक में विजिट करके आधार कार्ड और पैन कार्ड जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
e Shram Card - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने मोबाइल नंबर को भी लिंक करवा लेना चाहिए। इससे योजना का लाभ लेने में आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें