फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: मुफ्त में बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

Wed, 01 Jun 2022 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
e Shram card Registration - फोटो : istock
e-Shram Card: असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार ई-श्रम कार्ड स्कीम चला रही है। इस योजना के तहत देश भर में बड़े स्तर पर श्रमिकों और कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। इस स्कीम के तहत सरकार देश भर में बड़े पैमाने पर कामगारों और श्रमिकों को वित्तीय सहायता दे रही है। ई-श्रम कार्ड धारकों को वित्तीय सहायता के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस बीमा कवर का लाभ लेने के लिए उन्हें किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं भरना होता है। अगर आपने अब तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है, तो आपको जल्द से जल्द इसे बनवा लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड के कई फायदे कामगारों को मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं ई-श्रम कार्ड की आवेदन प्रक्रिया के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
e Shram card Registration - फोटो : Istock
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर विजिट करना है। यहां विजिट करने के बाद आपको होम पेज पर Registration on eShram के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
e Shram card Registration - फोटो : Istock
यहां आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स और मोबाइल नंबर दर्ज करनी है। इस करने के बाद अपने ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस को दर्ज करके कैप्चा कोड को फिल करें।

4 of 5
e Shram card Registration - फोटो : Istock
इस प्रोसेस को करने के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको उसे बॉक्स में दर्ज करके रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
e Shram card Registration - फोटो : istock
डिटेल्स फिल करने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद पोर्टल आपके आवेदन को सफलतापूर्वक स्वीकार कर लेगा। इस तरह आप आसानी से ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें