आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी तरीकों से मदद पहुंचाई जाती है। हमारे देश में गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, साथ ही जरूरतमंद भी लोग काफी हैं। ऐसे में सरकारों की तरफ से इन लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जाती हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकार योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं भारत सरकार भी अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाती है। जैसे ई-श्रम कार्ड योजना, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस योजना को असंगठित क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों के लिए चलाया गया है। इसमें कई लाभ के अलावा हर महीने किस्त के रूप में 500 से 1 हजार रुपये तक दिए जा रहे हैं। क्या आपके खाते में ये पैसे पहुंचे हैं? क्योंकि सरकार इसकी 1 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर चुकी है। अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...