देश के गरीब वर्ग को आर्थिक मदद मिल सके, उसके घर में राशन आ सके, उसके बच्चे शिक्षा ले सके, खेती करने में कोई दिक्कत न हो आदि। ऐसी ही कई बातों का ध्यान रखते हुए केंद्र और राज्य अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है। ऐसी ही एक योजना देश में चल रही है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को देश के असंगठित कामगारों के लिए लाया गया। योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। वहीं, जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उनके बैंक खाते में 500 रुपये की पहली किस्त भी जा चुकी है। ऐसे में हर किसी को अब इंतजार है तो सिर्फ दूसरी किस्त का। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि दूसरी किस्त के पैसे कब बैंक खाते में आ सकते हैं, और आप इन्हें कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...