हमारे देश में एक बड़ी जनसंख्या ट्रेन से यात्रा करती है। कोई कम किराए की वजह से तो कोई ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं की वजह से आदि। रोजाना भारतीय रेलवे काफी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी होती है, तो पहले टिकट बुक करना होता है। इसमें जनरल क्लास से लेकर एसी क्लास तक में आप यात्रा कर सकते हैं, जिनका किराया अलग-अलग होता है। वहीं, देखा जाता है कि दूर का सफर करने वाले यात्री ट्रेन को ही यात्रा के लिए चुनते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है? शायद नहीं, क्योंकि लोगों को शायद इसके बारे में पता ही नहीं होता है। लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ गलतियां हैं जिन्हें अगर आप भारतीय ट्रेन में करते हुए पाए जाते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...