फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Passport: सरकार ने शुरू की ई-पासपोर्ट सेवा, जानिए कैसे बनवाएं और क्या होंगे इसके फायदे

Tue, 11 Nov 2025 03:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसे आप अपना ई-पासपोर्ट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Passport - फोटो : AdobeStock
सरकार ने देश में ई-पासपोर्ट की सेवा को शुरू कर दिया है। इसके आने के बाद हवाई सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने के साथ विदेश यात्रा अधिक सुरक्षित होगी। ई-पासपोर्ट में एक खास तरह की चिप होगी, जिसमें पासपोर्ट धारक की सभी जरूरी डिटेल्स होंगी। ई-पासपोर्ट दिखने में सामान्य पासोपोर्ट जैसा ही है लेकिन इसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप को लगाया गया है।

चिप में व्यक्ति का नाम, पता, उंगलियों के निशान, जन्मतिथि आदि डिटेल्स दर्ज होंगी। चिप होने के कारण यह पासपोर्ट सिक्योर होगा। कोई दूसरा व्यक्ति इसमें छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसे आप अपना ई-पासपोर्ट बनवा सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
भारत के इस मंदिर में हवाई जहाज चढ़ाने पर जल्द मिलता है वीजा - फोटो : Adobe Stock
पुराना पासपोर्ट जिस तरह से बनवाया जाता था ठीक उसी तरह ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया भी है। इसके लिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है और रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरने के बाद फीस की पेमेटं करनी है और अपॉइंटमेंट को बुक करना है।

Delhi Car Blast: पुरानी कार बेचते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आप भी पड़ सकते हैं बड़ी दिक्कत में

 

विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
पेमेंट करने के बाद आपको रिसीट डाउनलोड करना है। इसमें Application Reference Number और अपॉइंटमेंट की डिटेल लिखी होगी। अपॉइंटेमंट वाले दिन आपको सभी जरूरी दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी को लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाना है। वहां बायोमेट्रिक प्रोसेस के बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 

Medicines: दवाओं को खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत सुधरने की जगह हो सकती है खराब

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होगा। वेरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा। इस तरह आप आसानी से अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से क्या देश के सभी अस्पतालों में करा सकते हैं 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत के इस मंदिर में हवाई जहाज चढ़ाने पर जल्द मिलता है वीजा - फोटो : Adobe Stock
ई-पासपोर्ट में आपको कई फायदे मिलते हैं। इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान ई-पासोपोर्ट को खोले बिना ही सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में पता चल जाएगा। इस कारण समय की काफी बचत होगी। ई-पासपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकोंं के आधार पर तैयार किया गया है। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें