e-Challan Status And Payment Online Process: हर एक चीज को करने के लिए कुछ न कुछ नियम बनाए जाते हैं ताकि, किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। उदाहरण के लिए अगर आप कार, बाइक, स्कूटी या कोई भी अन्य वाहन ड्राइव करते हैं तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।
दरअसल, गाड़ी चलाने पर अगर आप लाल बत्ती जंप करते हैं, सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं, हेलमेट नहीं पहनते हैं या दूसरी कोई गलती करते हैं जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। ट्रैफिक पुलिस ही नहीं बल्कि, सड़कों पर लगे कैमरों से भी लोगों के चालान कट जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि आपकी कार-बाइक के कितने चालान कटे हैं? अगर नहीं, तो आप ये आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही इन चालान को आप यहीं से ऑनलाइन भर भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकता है...