PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: हमारे देश में अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो सरकार चलाती है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं और फिर योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जैसे, अगर आप चाहें तो आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। दरअसल, केंद्र सरकार इस योजना को चलाती है जिसकी शुरुआत सितंबर 2023 में हुई थी। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी इस योजना से जुड़ना है तो अपनी पात्रता एक बार जरूर चेक कर लें। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कौन योजना के लिए पात्र हो सकता है और कौन नहीं...