फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Aadhaar: ई-आधार के फायदे जानेंगे तो आप भी करेंगे डाउनलोड, यहां जानें तरीका

Fri, 05 Jul 2024 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-आधार डाउनलोड कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
e-Aadhaar Card: अगर आप कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जा रहे हैं तो आपको आधार कार्ड की खासतौर पर जरूरत होती है। दरअसल, मौजूदा समय में ये दस्तावेज बेहद खास हो गया है और हर एक काम के लिए जरूरी भी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा इसे जारी किया जाता है और कार्डधारक की इसमें बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वैसे तो लोगों के पास आधार कार्ड होता है, लेकिन क्या आपने ई-आधार के बारे में सुना है? क्या आपके पास ई-आधार है? शायद नहीं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अपने कई फायदे भी हैं। तो चलिए जानते हैं ये ई-आधार है क्या? इसके फायदे क्या हैं और आप इस कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-आधार डाउनलोड कैसे करें? - फोटो : istock
क्या होता है ई-आधार और क्या हैं इसके फायदे?
  • जिस तरह आपके पास आधार कार्ड की एक कॉपी होती है। ठीक उसी तरह ई-आधार एक इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है जिसे आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल आदि में रख सकते हैं। ई-आधार को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इस कॉपी में पासवर्ड लगा होता है इसलिए इसे सुरक्षित माना जाता है। वहीं, बात इसके फायदों की करें तो इसके फटने, भीगने या गुम होने का डर नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-आधार डाउनलोड कैसे करें? - फोटो : istock
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-आधार:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपने आधार कार्ड की ई-आधार कॉपी को डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको अपनी पसंद की भाषा चुन लेनी है

4 of 5
ई-आधार डाउनलोड कैसे करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • भाषा चुनने के बाद आपके सामने आधार कार्ड की वेबसाइट खुल जाएगी
  • जहां पर आपको माय आधार वाले सेक्शन में जाना है
  • फिर यहां पर आपको गेट आधार के अंदर डाउनलोड आधार वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-आधार डाउनलोड कैसे करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • जहां पर आपको तीन में से एक चीज भरनी है यानी आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां पर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड नजर आएगा जिसे आपको कॉलम में भरना है और फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे भरें और इसके बाद आपका ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा जिसे आप पासवर्ड की मदद से खोल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें