अगर आप सड़क पर चार पहिया या दो पहिया वाहन चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। जैसे- गाड़ी के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस, क्योंकि अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होते हैं तो आपका चालान कट सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के बाद आपको गाड़ी चलाने का परमिट मिलता है, और अगर ये पास में न हो तो आपको जुर्माने जैसी अन्य दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में समझा जा सकता है कि ड्राइविंग लाइसेंस का पास में होना कितना जरूरी है। लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि लोगों का डीएल कहीं गुम हो जाता है या फिर कई बार चोरी तक हो जाता है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप परेशान भी होने लगते हैं, लेकिन आपको ऐसी स्थिति में परेशान होने की जगह पर डुप्लीकेट डीएल के लिए आवेदन कर देना चाहिए। इससे आपको दोबारा से डीएल मिल जाता है, तो चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बारे में जान सकते हैं...