फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Tips: लॉन्ग ड्राइव करने पर अब नहीं आएगी नींद, बस अपनाने होंगे ये उपाय

Sun, 20 Feb 2022 01:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Driving Tips - फोटो : Istock
विश्व में ऐसे मामलों की संख्या काफी अधिक है, जिनमें वाहन चलाते समय व्यक्ति के नींद में सो जाने की वजह से उसका एक्सीडेंट हो जाता है। लॉन्ग ड्राइव पर गाड़ी चलाते वक्त नींद का आना ये समस्या आज के समय काफी आम बन गई है। लॉन्ग ड्राइव पर गाड़ी चलाते वक्त अक्सर इस समस्या का सामना कई ड्राइवर्स को करना पड़ता है। इस कारण एक बड़े एक्सीडेंट का खतरा हमेशा उन पर बना रहता है। नेशनल हाईवे पर होने वाले इस तरह के एक्सीडेंट के कई मामले बीते लंबे समय से आ रहे हैं। ऐसे में वाहन को चलाते वक्त आपको हमेशा सजग रहना चाहिए। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने पर गाड़ी को लॉन्ग ड्राइव करते वक्त नींद नहीं आएगी। ऐसे में आप सेफ और सुरक्षित ड्राइविंग कर सकेंगे। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Driving Tips - फोटो : Istock
अगर आप रात में गाड़ी को देर तक ड्राइव करते हैं, तो इस स्थिति में दिन के समय में गहरी नींद जरूर लेनी चाहिए। दिन में गहरी नींद लेने के बाद आपको रात में देर तक गाड़ी को ड्राइव करने पर नींद नहीं आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Driving Tips - फोटो : Istock
अगर आपको रात में गाड़ी ड्राइव करते वक्त उबासी आती है, तो सावधान हो जाइए। रात में गाड़ी को ड्राइव करते समय उबासी का आना जल्द नींद आने का लक्षण है। इसके अलावा आपके रिफलेक्सेस भी इस स्थिति में धीमे हो जाते हैं। गाड़ी चलाते वक्त अगर उबासी आ रही है, तो इस स्थिति आपको गाड़ी किसी होटल या ढाबे पर रोककर कुछ घंटों के नींद जरूर लेनी चाहिए।

4 of 5
Driving Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको नशे में गाड़ी को ड्राइव नहीं करना चाहिए। नशे की स्थिति में शरीर के रिफलेक्सेस सही ढंग से काम नहीं कर पाते हैं। इस कारण आपका पूरा नियंत्रण गाड़ी पर नहीं होता। ऐसे में एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Driving Tips - फोटो : Istock
अगर आप ज्यादातर रात के समय गाड़ी को ड्राइव करते हैं, तो इस स्थिति में आपको दिन के समय सोने की अच्छी आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें