Driving License: कहते हैं गाड़ी चलाने के लिए चार आंखें चाहिए क्योंकि हमें सड़क पर गाड़ी चलाते समय हर तरफ ध्यान जो देना पड़ता है। ठीक ऐसे ही हमें अपने पास कई तरह के डॉक्यूमेंट्स भी रखने जरूरी होते हैं। वरना हमारा चालान भी कट सकता है। इन्हीं डॉक्यूमेंट्स में से एक है आपका ड्राइविंग लाइसेंस यानी डीएल।
अगर आपके पास डीएल नहीं है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। वहीं, अगर आपके डीएल में पुरानी फोटो होने की वजह से आपको दिक्कतें हो रही हैं, तो आप इसे बदलवा सकते हैं। चलिए जानते हैं ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो आप कैसे ऑनलाइन बदलवा सकते हैं...