सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। सर्दियों के शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में कोहरे का असर काफी बढ़ जाता है। कोहरा बढ़ने से अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले सामने निकलकर आते हैं। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है। इससे वाहन चालकों को सड़क पर सामने दिखाई नहीं देता और अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने के समय कई बार हादसे होने की संभावना अधिक रहती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक कोहरे में ड्राइविंग करते समय सिर्फ सावधानी ही नहीं, बल्कि सही तकनीक और तैयारी करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप कोहरे में गाड़ी चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही कर दें तो इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस कारण कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त आपको विशेष सतर्कता रखनी जरूरी है।