आपने कई बार ट्रेन में सफर किया होगा। कई लोगों को ट्रेन में सफर करना बेहद पसंद भी होता है। लेकिन ट्रेन में सफर के दौरान किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, क्या आप ये बातें जानते हैं? दरअसल, रेलवे से जुड़े कई नियम होते हैं। जिनको सफर के दौरान ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप ट्रेन में सफर करते हैं तो आपने कई बार देखा होगा कि लोग ट्रेनों में ही कचरा करते हैं। वे रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई का ध्यान न रखते हुए कहीं भी कचरा फैला देते हैं। लेकिन ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है। जिसके तहत आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है, साथ ही जेल भी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इन नियमों के बारे में पहले से ही जान लें, जिसे करने से सफर के दौरान आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।