फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: पहली बार चलाने जा रहे हैं गाड़ी, तो भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 06 May 2022 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ड्राइविंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Istock
आजकल हर कोई चाहता है कि उसका कहीं भी फालतू में समय खराब न हो। जैसे- यात्रा के दौरान। दरअसल, लोग एक जगह से दूसरी जगह पर जल्दी पहुंचना चाहते हैं। इसके लिए लोग अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं। बस अंतर ये है कि कोई बाइक, स्कूटर का इस्तेमाल करता है, तो कोई अपनी कार या अन्य वाहनों से चलता है। स्कूल-कॉलेज जाने के लिए, दफ्तर जाने के लिए, यात्रा पर जाने के लिए आदि जगहों के लिए लोग अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप नए हैं और पहली बार गाड़ी चलाने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इससे पहले कुछ बातों को जान लें, ताकि आप गलतियां न करें। दरअसल, आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जो आपको नहीं करनी है। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
ड्राइविंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Istock
भूलकर न करें ये गलतियां:-

स्पीड का ध्यान रखें
  • अगर आप पहली बार बाहन चलाने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप गति सीमा का विशेष ध्यान रखें। कई लोग तेज गति में गाड़ी चलाते हैं, जिसके दो नुकसान हैं। पहला कि आप सड़क पर लगे कैमरों की पकड़ में आ जाते हैं, जिससे आपका चालान कट जाता है। जबकि दूसरा ये कि इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
ड्राइविंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Istock
  • तय स्पीड में ही गाड़ी चलाएं, ताकि आपको दिक्कत न हो। कभी किसी से भी प्रतिस्पर्धा करने की न सोचें। अगर आप गति सीमा की अनदेखी करते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। वहीं, रात के समय खासतौर पर कम स्पीड में ही गाड़ी चलाएं।

4 of 7
ड्राइविंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
रेड लाइट का पालन करें
  • लगभग सभी चौराहों पर रेड लाइट लगी हुई है, ताकि ट्रैफिक सही चल सके और जाम जैसी स्थिति न बने। लेकिन कई बार नए गाड़ी चलाने वाले लोग इनका पालन नहीं करते हैं। अगर आप भी रेड लाइट का पालन नहीं करते हैं, तो ये आपके लिए दिक्कत कर सकता है और आप पर भारी भरकम चलाना तक लग सकता है। ध्यान रहे कि रेड लाइट होने पर रूक जाएं, पीली लाइट होने पर चलने और रूकने के लिए तैयार रहें। जबकि हरी लाइट होने पर आप रेड लाइट क्रॉस कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ड्राइविंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Istock
दस्तावेज अपने पास जरूर रखें
  • अगर आप गाड़ी चलाने के मामले में नए हैं, तो ध्यान रहे कि गाड़ी के सभी दस्तावेज जैसे- आरसी, पीओसी, इंश्योरेंस के अलावा अपने पास ड्राइविंग लाइसेंस भी जरूर रखें। इनके न होने पर आपका चालाना और गाड़ी जब्त तक की जा सकती है। आप इन दस्तावेजों को डिजिलॉकर एप में भी रख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ड्राइविंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Istock
सीट बेल्ट और हेलमेट जरूर पहनें
  • जो लोग नए होते हैं, वो गाड़ी चलाने के दौरान ये दो गलतियां सबसे ज्यादा करते हैं कि वो न तो सीट बेल्ट लगाते हैं और न ही हेलमेट पहनते हैं। जबकि आपको ये गलती नहीं करनी है। ध्यान रखना है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं, और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। ये आपको भारी भरकम चालान और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ड्राइविंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Istock
गलत लेन में न जाएं
  • नए वाहन चालकों के लिए ये भी जरूरी है कि वो सही लेन का ध्यान रखें। कई लोग किसी भी लेन में गाड़ी चलाने लगते हैं और ओवरटेक करने लगते हैं, जिससे आप दुर्घटना का शिकार तक हो सकते हैं। इसलिए अपनी लेन में चलना ही बेहतर विकल्प है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें