RO Waste Water Reuse: आज के समय में शुद्ध पानी पीने के लिए अधिकतर घरों में आरओ प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। मगर इसकी एक बड़ी खामी यह है कि 1 लीटर शुद्ध पानी देने के बदले यह लगभग 3 लीटर पानी बर्बाद कर देता है। यह 'वेस्ट वाटर' असल में पूरी तरह बेकार नहीं होता, बल्कि इसमें केवल टीडीएस और अशुद्धियों की मात्रा अधिक होती है।
आज के समय में जल संकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए, इस पानी को नाली में बहाने के बजाय आप इसे उपयोग कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ये पर्यावरण के लिए भी एक अनुकूल कदम है। अगर हम रोजाना बर्बाद होने वाले इस पानी को इकट्ठा कर लें, तो इस पानी को घर के कई जरूरी कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस लेख में आरओ के वेस्ट वाटर का सदुपयोग करने के बारे में विस्तार से जानते हैं।