LPG Cylinder Update: भले ही कई जगहों पर एलपीजी गैस पाइपलाइन पहुंच गई हो, लेकिन अब भी दूर-दराज गांवों में गैस सिलेंडर से ही लोग काम चलाते हैं। यहां तक कि शहरों में भी ज्यादातर इलाकों में गैस सिलेंडर की ही डिलीवरी की जाती है। लेकिन इन सबके बीच एक शिकायत जो सबसे ज्यादा आती है, वो है गैस चोरी की शिकायत। दरअसल, गैस डिलिवरी करने वाले लोग या एजेंसी लोगों के सिलेंडर में से थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर उसे बेच देते हैं। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि सरकार ने इसके लिए कमर कस ली है, क्योंकि अब एलपीजी सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगा होगा जो गैस चोरी करने वालों को ट्रैक करने में मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...