फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Verification Guide: घर पर काम करने वाले कुक का पुलिस सत्यापन ऑनलाइन कराने का तरीका

Mon, 10 Aug 2026 08:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Online Cook Verification Process: कई बार जब लोग अपने घर पर कुक या कोई सर्वेंट रखते हैं, तो उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी होता है। बहुत से लोग थाने जाने के झंझट से बचने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं, मगर आपको बता दें कि आप घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं। आइए, इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कुक का पुलिस सत्यापन ऑनलाइन - फोटो : AI
Domestic Help Police Verification Guide: आज के समय में अपने घर की सुरक्षा को मजबूत रखना हर परिवार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है, खासकर जब हम अपने घर में खाना बनाने के लिए किसी नए कुक या घरेलू सहायक को रखते हैं। अक्सर लोग अनजाने में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ही स्टाफ को रख लेते हैं, जिससे बाद में किसी भी अनहोनी या धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है। 

इस तरह के जोखिमों से बचने के लिए राज्य सरकारों और पुलिस विभागों द्वारा ऑनलाइन पुलिस सत्यापन की बहुत ही आसान सुविधा दी गई है। आइए इस लेख में समझते हैं कि घर के काम करने वाले कुक का ऑनलाइन वेरिफिकेशन कैसे कराया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
राज्य पुलिस के आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर जाना - फोटो : Adobe Stock
राज्य पुलिस के आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर जाना
  • कुक या घरेलू नौकर का ऑनलाइन पुलिस सत्यापन कराने के लिए अपने राज्य की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप (जैसे उत्तर प्रदेश के लिए 'यूपी कॉप' और दिल्ली के लिए 'अपॉप' एप) पर जाएं। 
  • वहां रजिस्टर करके आप घर बैठे अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करना - फोटो : Adobe Stock
नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करना
  • पोर्टल पर पहुंचने के बाद आपको अपने नाम और मोबाइल नंबर की मदद से एक नया अकाउंट बनाना होता है।
  • इसके बाद आपके फोन पर आए ओटीपी से वेरीफाई करके आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

4 of 5
एम्पलाई वेरिफिकेशन फॉर्म भरना और दस्तावेज अपलोड करना - फोटो : Adobe Stock
एम्पलाई वेरिफिकेशन फॉर्म भरना और दस्तावेज अपलोड करना
  • लॉगिन करने के बाद सर्विस सेक्शन में जाएं वहां 'एम्पलाई वेरिफिकेशन' के विकल्प को चुनें। 
  • इसके बाद खुलने वाले डिजिटल फॉर्म में कुक का नाम, पता, पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी) और उसका एक साफ फोटो सही-सही अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन शुल्क भुगतान और रसीद प्राप्त करना - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन शुल्क भुगतान और रसीद प्राप्त करना
  • फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद सरकार द्वारा तय किया गया मामूली वेरिफिकेशन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (UPI या नेट बैंकिंग) से जमा करना होता है।
  • भुगतान सफल होने के बाद आपको एक डिजिटल रसीद और आवेदन संख्या मिलती है, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें