Prevent Overhead Tank Water From Freezing: सर्दियों के आते ही घरों की छत पर रखी पानी की टंकी का पानी इतना ठंडा हो जाता है कि हाथ लगाना भी मुश्किल लगता है। सुबह-सुबह नहाने, बर्तन मांजने या रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों के लिए इस कड़ाके की ठंड वाले पानी का इस्तेमाल करना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होता। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह स्थिति और भी कठिन हो जाती है, जिससे घर के कई जरूरी काम समय पर नहीं हो पाते।
इसकी बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर घरों में पानी की टंकी खुली छत पर सीधी हवा और ओस के बीच रखी रहती है। रात में चलने वाली ठंडी हवाएं और गिरता तापमान टंकी की सतह को ठंडा कर देते हैं, जिसका सीधा असर अंदर भरे पानी पर पड़ता है। अच्छी बात यह है कि हर बार गीजर चलाने की मजबूरी के बिना भी आप कुछ आसान घरेलू और देसी उपायों से टंकी के पानी को काफी हद तक सामान्य और इस्तेमाल लायक बनाए रख सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।