फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर चलाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां? जरूर बरतें ये सावधानियां

Wed, 25 Nov 2026 03:25 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Geyser Usage Mistakes India: ठंड के मौसम बहुत से लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर गीजर से जुड़ी कई घटानओं की खबरें सामने आती रहती हैं। 
  • इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि गीजर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
1 of 5
गीजर सुरक्षा टिप्स हिंदी - फोटो : AI
Geyser Safety Tips Hindi: सर्दियों में नहाने या रोजमर्रा के कामों के लिए गीजर का इस्तेमाल बेहद आम है, लेकिन आपकी थोड़ी-सी लापरवाही बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। पानी और बिजली के साथ काम करने वाले इस उपकरण में करंट, गैस लीकेज या ओवरहीटिंग जैसी दिक्कतें तब बढ़ जाती हैं जब लोग बुनियादी नियमों को नजरअंदाज करते हैं।

कई लोग नहाते समय भी गीजर चालू रखते हैं या बाथरूम में हवा निकलने का रास्ता बंद रखते हैं, जिससे जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। सही आदतें और समय-समय पर जांच अपनाकर परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए आम बोलचाल की सरल भाषा में जानते हैं कि गीजर चलाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
क्या नहाते समय गीजर ऑन करना चाहिए?
  • कभी भी नहाने से पहले ही गीजर चालू करके पानी गर्म कर लेना चाहिए और नहाने से ठीक पहले स्विच ऑफ कर देनी चाहिए ताकि नहाते समय करंट लगने का कोई खतरा न रहे।
  • नहाते वक्त गीजर ऑन रखने से पानी या नमी के संपर्क में आने पर करंट लगने और शॉर्ट सर्किट का गंभीर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
बाथरूम में वेंटिलेशन क्यों जरूरी?
  • बाथरूम को पूरी तरह पैक न रखें, खिड़की खुली रखें या एग्जॉस्ट फैन चलाएं ताकि ताजी हवा का आना-जाना लगातार बना रहे।
  • खासकर गैस गीजर चलते समय वेंटिलेशन की कमी होने पर जहरीली गैस जमा हो सकती है और दम घुटने जैसी स्थिति बन सकती है।

4 of 5
गीजर कितने समय चालू रखें? - फोटो : Adobe Stock
गीजर कितने समय चालू रखें?
  • जरूरत भर का पानी गर्म होते ही गीजर का स्विच बंद कर दें, इसे घंटों तक लगातार ऑन छोड़कर न रखें।
  • ज्यादा देर तक गीजर चालू रहने से बिजली का बिल बढ़ता है और हीटिंग एलिमेंट पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से खराबी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब कराएं गीजर की जांच? - फोटो : AI
कब कराएं गीजर की जांच?
  • सर्दी शुरू हो चुका है इसलिए अगर आपका गीजर पुराना है तो सबसे पहले किसी योग्य मैकेनिक से थर्मोस्टेट, सेफ्टी वॉल्व और वायरिंग की जांच जरूर कराएं।
  • पानी बहुत ज्यादा गरम होने, लीकेज दिखने या अजीब आवाज आने पर गीजर को तुरंत बंद करें और फिर मैकेनिक से चेक कराने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें