फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर भी नहीं चलता है आपका घरेलू सिलिंडर? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, लंबा चलेगा LPG गैस

Tue, 17 Nov 2026 08:30 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Why LPG Cylinder Finishes Quickly: गैस चूल्हे के बर्नर को हमेशा साफ रखें ताकि नीली लौ जले और ईंधन की बर्बादी न हो।
  • खाना बनाते समय बर्तनों को ढककर रखें तथा दाल-सब्जी पकाने से पहले उन्हें भिगोकर जरूर रखें।
विज्ञापन
1 of 5
घरेलू एलपीजी गैस बचाने के तरीके - फोटो : AI
How To Save Domestic LPG Gas: आज के समय में रसोई घर का खर्च संभालना हर ग्रहणी और परिवार के लिए एक बड़ा काम होता है, जिसमें सबसे ज्यादा असर रसोई गैस यानी एलपीजी सिलिंडर के खर्च पर पड़ता है। अक्सर देखने में आता है कि तमाम कोशिशों के बावजूद घरेलू गैस सिलिंडर महीने के अंत तक पहुंचने से पहले ही अचानक खत्म हो जाता है, जिससे घर का बजट गड़बड़ा जाता है। 

गैस की इस तेजी से खपत के पीछे कई छोटी-छोटी गलतियां और लापरवाही छिपी होती हैं, जिन पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो बार-बार नया सिलिंडर मंगाना पड़ता है। अगर आपके घर में भी गैस की खपत बहुत ज्यादा हो रही है, तो आपको अपनी खाना बनाने की आदतों में कुछ आसान बदलाव करने की जरूरत है। आइए इस लेख में जानते हैं कि एलपीजी गैस की बचत करने के कौन-कौन से असरदार तरीके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सबसे बर्नर की सफाई करें - फोटो : Adobe Stock
सबसे बर्नर की सफाई करें
  • गैस चूल्हे के बर्नर में गंदगी या कार्बन जमने से नीली की जगह पीली लौ निकलने लगती है, जिससे ईंधन की बहुत ज्यादा बर्बादी होती है।
  • इसलिए बर्नर को समय पर साफ करना चाहिए ताकि गैस पूरी दक्षता से जले।
विज्ञापन

3 of 5
बर्तन ढककर खाना पकाएं - फोटो : AI
बर्तन ढककर खाना पकाएं
  • खाना बनाते समय हमेशा पतीले या कढ़ाई को ढक्कन से ढककर रखना बेहद समझदारी का काम होता है।
  • ऐसा करने से बर्तन के अंदर भाप और गर्मी कैद रहती है, जिससे भोजन बहुत जल्दी पकता है और गैस की खपत कम होती है।

4 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
दाल-सब्जी पहले से भिगोएं
  • कच्चे अनाज, छोले या दालों को पकाने से कम से कम आधे घंटे पहले पानी में भिगोकर रखना चाहिए।
  • इससे वे बहुत जल्दी उबल जाते हैं और गैस चूल्हे को लंबे समय तक चालू नहीं रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धीमी आंच का उपयोग करना समझें - फोटो : Adobe Stock
धीमी आंच का उपयोग करना समझें
  • तेज आंच पर खाना पकाने से बर्तन जल सकते हैं और गैस भी बेवजह बर्बाद होती है।
  • एक बार उबाल आने के बाद आंच को धीमा कर देना चाहिए ताकि भोजन भी स्वादिष्ट बने और गैस बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें