Mutual Fund Investing In Down Market: जब भी शेयर बाजार अचानक कम होता है, तो अच्छे-अच्छे निवेशकों के माथे पर पसीना आ जाता है। लोगों को लगता है कि उनकी कमाई डूबने वाली है और वे डरकर अपने पैसे निकालने की सोचने लगते हैं। लेकिन सच इसके ठीक उलट है। पैवित्तीय जानकारों के मुताबिक बाजार की यह गिरावट डरने का नहीं, बल्कि कमाई करने का शानदार मौका होती है। बस जरूरत होती है तो एक सही समझ और सूझबूझ की। जब बाजार गिरता है, तो आपको कम कीमत पर म्यूचुअल फंड की ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, जो आगे चलकर बहुत बड़ा फायदा दे सकती हैं।
अगर आप भी शेयर बाजार के गोता खाने से घबरा जाते हैं, तो इस बात को समझें कि गिरता हुआ बाजार ही लंबी अवधि में आपको अधिक मुनाफा दे सकता है। आइए इस लेख में आसान भाषा में जानते हैं कि मंदी या गिरावट के समय निवेश करने का असली गणित क्या है।