Smart Meter Technology And Mechanism Kya Hai: काफी समय से प्रीपेड मीटर काफी चर्चा में हैं। लोगों का मानना है कि प्रीपेड मीटर की जगह पोस्टपेड मीटर ही सही थे, लेकिन बिजली विभाग ने कई शहरों में लोगों के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिए।
हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को खत्म करने का फैसला लिया। इसके बाद अगर आपके घर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं, तो वो भी पोस्टपेड मीटर की तरह ही काम करें। इन सबके बीच लोगों का मानना ये है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिजली का बिल अधिक आता है, लेकिन क्या सच में ऐसा होता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं...