फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सोलर पैनल लगवाने के बाद बिल पूरी तरह शून्य हो जाता है? यहां समझें इससे जुड़े बारीक नियम

Sun, 22 Nov 2026 09:48 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Zero Electricity Bill After Solar Panel: सोलर पैनल से बिजली बिल बहुत कम या शून्य हो सकता है, लेकिन यह बिजली उत्पादन और खपत के संतुलन पर निर्भर करता है।
  • कई मामलों में बिजली की खपत कम होने के बावजूद फिक्स्ड चार्ज या अन्य शुल्क बिल में जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोलर पैनल लगाने के फायदे - फोटो : AI
Rooftop Solar Rules India: बढ़ती बिजली दरों और महंगाई के बीच आजकल बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। आम लोगों के मन में अक्सर यह धारणा रहती है कि सोलर पैनल लगवा लेने के बाद उनका बिजली का बिल हमेशा के लिए बिल्कुल शून्य हो जाएगा। लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग होती है और यह कई तकनीकी और सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। 

अगर आप सोलर सिस्टम लगवाने की सोच रहे हैं या पहले ही लगवा चुके हैं, तो बिजली बिल के गणित और नेट मीटरिंग जैसी व्यवस्थाओं को समझना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद बिल कैसे बनता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिजली बिल जीरो कब होता? - फोटो : AI Generated
बिजली बिल जीरो कब होता?
  • जब सोलर सिस्टम घर की जरूरत से ज्यादा बिजली बनाता है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड को जाती है, तो नेट मीटरिंग से बिल कम या शून्य हो सकता है।
  • हालांकि, यह स्थिति मौसम, दिन के उजाले और आपके घर की कुल बिजली खपत पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

3 of 5
फिक्स्ड चार्ज क्यों लगता है? - फोटो : AI Generated
फिक्स्ड चार्ज क्यों लगता है?
  • कई राज्यों और बिजली कंपनियों के नियमों के तहत बिजली की खपत शून्य होने पर भी मीटर का फिक्स्ड चार्ज या डिमांड चार्ज तो अनिवार्य रुप से देना होता है।
  • इन तय शुल्कों या सरकारी करों के जुड़ने से आपका कुल बिल पूरी तरह जीरो होने के बजाय थोड़ा बहुत आ सकता है।

4 of 5
नेट मीटरिंग का क्या नियम? - फोटो : AI Generated
नेट मीटरिंग का क्या नियम?
  • नेट मीटरिंग व्यवस्था में ग्रिड को भेजी गई अतिरिक्त बिजली और ग्रिड से ली गई बिजली का हिसाब रखा जाता है।
  • यदि आप ग्रिड को ज्यादा बिजली भेजते हैं, तो उसका क्रेडिट अगले बिल में एडजस्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या सावधानी रखनी चाहिए? - फोटो : AI Generated
क्या सावधानी रखनी चाहिए?
  • घर की कुल जरूरत और लोड के हिसाब से ही सही क्षमता का सोलर पैनल चुनना चाहिए।
  • पैनलों पर धूल जमने से बिजली उत्पादन घट सकता है, इसलिए इनकी नियमित सफाई करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें