PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में छह हजार रुपये सीधे भेजे जाते हैं। सरकार ने हाल ही में 30 अक्टूबर 2026 को योजना की 24वीं किस्त जारी की थी।
हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में दो हजार रुपये की यह राशि नहीं पहुंची है। ऐसे किसानों के मन में अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि पिछली किस्त न मिलने की वजह से क्या उनकी आने वाली 25वीं किस्त भी अटक जाएगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।