फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीआई ट्राजेक्शन हिस्ट्री डिलीट करने से क्या बैंक रिकॉर्ड भी मिट जाती है जानकारी? जानें नियम

Fri, 09 Oct 2026 03:33 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delete UPI Transaction History Rules: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने यूपीआई एप से ट्रांजेक्शन हिस्ट्री डिलीट करके ये समझते हैं कि बैंक से भी वो ट्राजेक्शन हट गया है, जो की पूरी तरह गलत है। आइए इस लेख में यही जानते हैं कि क्या एप से यूपीआई ट्रांजेक्शन हिस्टी डिलीट करने से बैंक से भी डिलीट हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
यूपीआई ट्रांजैक्शन हिस्ट्री डिलीट - फोटो : AI
Delete UPI Transaction History Rules: आज के समय में ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं। कई बार लोग निजता या फोन में स्पेश कम करने के लिए एप से अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री डिलीट कर देते हैं। मगर इसके बाद अक्सर लोगों के मन में यह बड़ा सवाल उठता है कि क्या यूपीआई एप से हिस्ट्री डिलीट करने के बाद बैंक के रिकॉर्ड से भी वह लेनदेन हमेशा के लिए खत्म हो जाता है? 

इसका सीधा और स्पष्ट जवाब है-नहीं। एप से सिर्फ आपकी स्क्रीन का व्यू साफ होता है, लेकिन बैंक के पास आपका हर एक पैसे का हिसाब सुरक्षित रहता है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि इससे जुड़े असल नियम क्या हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यूपीआई एप और बैंक सर्वर के काम करने का अंतर - फोटो : ANI
यूपीआई एप और बैंक सर्वर के काम करने का अंतर
  • यूपीआई एप सिर्फ एक माध्यम या इंटरफेस की तरह काम करते हैं जो आपके बैंक खाते को पेमेंट सिस्टम से जोड़ते हैं।
  • जब आप एप में हिस्ट्री डिलीट या हाइड करते हैं, तो वो सिर्फ आपके फोन स्क्रीन से छिपती है, जबकि असली लेनदेन आपके बैंक के मुख्य सर्वर पर दर्ज रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
UPI - फोटो : Adobe Stock
बैंक स्टेटमेंट और पासबुक में हमेशा दर्ज रहता है हिसाब
  • चाहे आप यूपीआई एप से पूरी हिस्ट्री साफ ही क्यों न कर दें, लेकिन बैंक की पासबुक, नेट बैंकिंग या ई-स्टेटमेंट में आपका हर एक ट्रांजैक्शन साफ-साफ दिखाई देगा।
  • बैंक से कोई भी डिजिटल रिकॉर्ड या लेनदेन की जानकारी कभी भी मिटाई या हटाई नहीं जा सकती है।

4 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक और सुरक्षा से जुड़े सख्त नियम - फोटो : amarujala.com
भारतीय रिजर्व बैंक और सुरक्षा से जुड़े सख्त नियम
  • आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंकों और पेमेंट कंपनियों को हर वित्तीय लेनदेन का डिजिटल ऑडिट ट्रेल कई वर्षों तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है।
  • इसका इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी, टैक्स जांच या कानूनी मामलों में सबूत के तौर पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI Number - फोटो : freepik
यूजर्स के लिए काम की सलाह और सुरक्षा टिप्स
  • अपनी प्राइवेसी के लिए एप में ट्रांजैक्शन छिपाना गलत नहीं है, लेकिन यह याद रखना बहुत जरूरी है कि कानूनी तौर पर बैंक का रिकॉर्ड ही अंतिम और मान्य सबूत होता है।
  • कभी भी किसी के बहकावे में आकर यह न समझें कि एप से डिलीट करने पर बैंक रिकॉर्ड मिट जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें