फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे और कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? एक क्लिक में यहां करें चेक

Fri, 09 Oct 2026 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए जो लोग पात्र होते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनता है। इस आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: आज के समय में इलाज का खर्च कई परिवारों के बजट पर भारी पड़ता है। अस्पताल में भर्ती होने या किसी गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए लोगों को अपनी बचत तक खर्च करनी पड़ सकती है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड आपके काम आ सकता है, क्योंकि इससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के अस्पताल में भर्ती होकर इलाज का स्वास्थ्य कवर मिलता है। यह सुविधा योजना से जुड़े सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलती है। ऐसे में जो लोग इसके लिए पात्र हैं, वे इसका लाभ ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और कौन नहीं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • कच्चे मकान में रहने वाले परिवार
  • दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा करने वाले लोग
  • निराश्रित और आदिवासी परिवार
  • ट्रांसजेंडर
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पात्र परिवार
  • भूमिहीन परिवार
  • ऐसे परिवार जिनमें दिव्यांग सदस्य हो
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार
  • साथ ही वे लोग जिनकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है आदि

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे चेक करें पात्रता?
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर Am I Eligible वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर आधार नंबर और मांगी गई जानकारी भरनी है
  • इसके बाद आप जान पाएंगे कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप ऑनलाइन पात्रता चेक नहीं कर पा रहे हैं
  • तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर आप अपनी पात्रता चेक करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें