Helmet Expiry Date Rules: सड़क पर बाइक या स्कूटी चलाते समय ज्यादातर लोग पुलिस चालान के डर से, तो कुछ लोग सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनते हैं। हालांकि, बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि हेलमेट इस्तेमाल करने की भी एक समय सीमा होती है। जिस तरह खाने-पीने की चीजों और दवाइयों की एक एक्सपायरी डेट होती है, ठीक वैसे ही हेलमेट की भी एक निश्चित लाइफ होती है।
लगातार धूप, बारिश, पसीने और धूल के संपर्क में रहने से इसके अंदरूनी मटेरियल की मजबूती धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। यही वजह है कि कई बार हेलमेट पहनने के बावजूद हादसों में सिर पर गंभीर चोट लग जाती है, जिसका मुख्य कारण हेलमेट का पुराना होना है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आखिर हेलमेट की लाइफ कितनी होती है और इसे कब बदल देना चाहिए।