फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए चाहिए ये जरूरी दस्तावेज, एक भी कम होने पर हो सकती है दिक्कत

Sat, 20 Jul 2024 02:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Kisan Credit Card Documents List in Hindi: इस बात में कोई दो राय नहीं कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग कृषि पर काफी निर्भर करते हैं। जब किसान दिन-रात खेत में मेहनत करता है तब कहीं जाकर महीनों में फसल लग पाती है और लोगों की थाली तक अन्न पहुंच पाता है। सरकार भी किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी क्रम में सरकार किसानों के क्रेडिट कार्ड बनवाती है जिसके जरिए किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। बशर्ते आपके पास इसके लिए कुछ दस्तावेज होने जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आपको किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • दरअसल, जब आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले तो आवेदन फॉर्म चाहिए होता है। आपको इस फॉर्म में आवेदनकर्ता का नाम, पते जैसी बाकी मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरनी होती है। फिर इस भरे हुए फॉर्म के साथ आपको कुछ दस्तावेज भी लगाने होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाते समय ये दस्तावेज जरूरी हैं:-

पहला दस्तावेज
  • आप जब भी किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने जाते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले सबसे जरूरी दस्तावेज चाहिए। दरअसल, ये है आवेदनकर्ता का आधार कार्ड। आपको आवेदन के समय ये चाहिए और अगर किसी कारण आपके पास ये नहीं है, तो आपका किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम अटक सकता है।

4 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
ये दस्तावेज भी चाहिए:-
  • आपको आवेदन के समय एक एड्रेस प्रूफ भी चाहिए होता है, जिस तरह से पहचान पत्र चाहिए होता है ठीक वैसे ही आपका पता कंफर्म करने के लिए एड्रेस प्रूफ चाहिए होता है
  • किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें पैन कार्ड भी चाहिए होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • किसानों को आवेदन के समय अपनी खेती के जमीन के दस्तावेज भी चाहिए होते हैं। ये भी बेहद जरूरी दस्तावेज होते हैं
  • वहीं, आवेदनकर्ता को एक फोटो की भी जरूरत होती है जिसे आवेदन फॉर्म में लगाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें