Ayushman Bharat Health Card: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कौन कब बीमारियों से घिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि हमारे आसपास कई तरह की ऐसी बीमारियां हैं जो पलक झपकते ही हमें अपनी चपेट में ले सकती हैं। बीमार होने पर अस्पताल में दिखाने पर काफी बिल भी आता है, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास अपने स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। ऐसे ही गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार आयुष्मान कार्ड लेकर आई। इसमें पात्र लोगों का कार्ड बनाया जाता है, और इसके बाद आप लिस्ट में शामिल अस्पतालों में जाकर अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। लेकिन इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आप कार्ड के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...