फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: शादी करने पर 2.50 लाख रुपये का लाभ, जानें योजना और इसके फायदे

Mon, 17 Jul 2023 04:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंतरजातीय विवाह करने पर ढाई लाख रुपये मिल सकते हैं। - फोटो : Amar Ujala
Inter Caste Marriage Scheme: शादी को एक पवित्र रिश्ता माना जाता है, दो अंजाने लोग एक बंधन में बंधते हैं और फिर पूरा जीवन साथ भी रहते हैं। कोई अरेंज मैरिज यानी घर वालों की पसंद से शादी करता है, तो कोई लव मैरिज यानी अपनी पसंद से शादी करता है। अरेंज मैरिज में तो कोई दिक्कत नहीं देखी जाती, लेकिन लव मैरिज के खिलाफ आज भी खुद परिवार के लोग ही खड़े नजर आते हैं। वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कत अंतरजातीय विवाह में कपल को झेलनी पड़ती है, क्योंकि लोग इस शादी का विरोध जो करते हैं। वहीं, जो कपल अंतरजातीय विवाह करता है तो उसे ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं ये कैसे हो सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अंतरजातीय विवाह करने पर ढाई लाख रुपये मिल सकते हैं। - फोटो : istock
योजना के बारे में जानें
  • योजना का नाम- डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन
  • लाभ- अंतरजातीय विवाह करने वाले कपल को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है
  • मुख्य पात्रता- इसके लिए कपल में से कोई एक दलित समुदाय के बाहर का होना जरूरी है और दूसरा दलित समुदाय का।
विज्ञापन

3 of 5
अंतरजातीय विवाह करने पर ढाई लाख रुपये मिल सकते हैं। - फोटो : pixabay
इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-

नंबर 1
  • अगर आप डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के तहत रजिस्टर होना जरूरी है। आप इस काम को एक हलफनामा डालकर करवा सकते हैं।

4 of 5
अंतरजातीय विवाह करने पर ढाई लाख रुपये मिल सकते हैं। - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप अगर अंतरजातीय विवाह कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है जो पहली शादी कर रहे हों। दूसरी या इससे ज्यादा बार शादी करने वाले कपल अपात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
document newअंतरजातीय विवाह करने पर ढाई लाख रुपये मिल सकते हैं। - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं, तो आप अपनी शादी के एक साल के अंदर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म भरने से लेकर जांच होने के बाद तक की प्रक्रिया निभाई जाती है और सबकुछ सही पाए जाने पर कपल को लाभ दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें