फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के बाद लैपटॉप चार्जर बैग में ही छोड़ देते हैं? अगले दिन निकलने से पहले ये परेशानी हो सकती है

Thu, 24 Sep 2026 02:02 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

 Laptop Charger: ऑफिस से लौटने के बाद लैपटॉप चार्जर को बैग में ही छोड़ देना आसान लगता है, लेकिन अगले दिन जल्दबाजी में यही छोटी सी आदत परेशानी की वजह बन सकती है। चार्जर और उसकी केबल को सही तरीके से रखने से रोज होने वाली कई दिक्कतों से बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस से आते ही बैग में डाल देते हैं चार्जर? - फोटो : AI

ऑफिस से घर आने के बाद ज्यादातर लोग लैपटॉप निकालकर रख देते हैं, लेकिन चार्जर को बैग से निकालने की जहमत नहीं उठाते। वह अगले दिन तक उसी बैग में पड़ा रहता है। अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। खासकर तब, जब चार्जर को बैग में बाकी सामान के साथ बिना किसी तरह व्यवस्थित किए रखा जाता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
google search computer laptop - फोटो : Adobe Stock

केबल उलझकर हो सकती है खराब
चार्जर की केबल को बैग में यूं ही डालने पर वह दूसरे सामान में फंसकर बार-बार मुड़ सकती है। रोज ऐसा होने से केबल के सिरों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। खासकर चार्जिंग कनेक्टर के पास की केबल को ज्यादा मोड़ना ठीक नहीं है। इसलिए चार्जर को बैग में रखने से पहले केबल को हल्के तरीके से लपेटकर रखना बेहतर रहता है।

विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

अगले दिन चार्जर ढूंढने में लगेगा समय
ऑफिस जाने की जल्दी में बैग में चार्जर ढूंढना भी परेशानी बन सकता है। कई बार चार्जर किताबों, कागजों, ईयरफोन या दूसरी चीजों के नीचे दबा होता है। ऐसे में सुबह का थोड़ा समय सिर्फ चार्जर ढूंढने में निकल जाता है। अगर चार्जर के लिए बैग में एक तय जगह रखी जाए तो यह परेशानी आसानी से कम हो सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

भारी सामान से बचाकर रखें
बैग में चार्जर के ऊपर भारी किताबें या दूसरी चीजें रख देने से उसके प्लग और केबल पर दबाव पड़ सकता है। खासकर अगर चार्जर के साथ उसका बड़ा पावर एडाप्टर भी हो। इसे बैग के ऐसे हिस्से में रखना बेहतर है जहां उस पर ज्यादा दबाव न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

चार्जर को निकालकर एक नजर जरूर देखें
अगर चार्जर रोज बैग में ही रहता है तो कम से कम इस्तेमाल से पहले उसकी केबल और प्लग पर एक नजर डाल लें। कहीं केबल कटी या बहुत ज्यादा मुड़ी हुई तो नहीं है, प्लग ढीला तो नहीं लग रहा और एडाप्टर पर कोई टूट-फूट तो नहीं है। कोई साफ नुकसान दिखाई दे तो उसे इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है। चार्जर को हर दिन बैग से निकालकर अलग जगह रखने की जरूरत हर किसी के लिए नहीं है। लेकिन उसे बैग में भी सही तरीके से रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी से चार्जर की केबल को बेवजह होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है और सुबह की जल्दबाजी में उसे ढूंढने की परेशानी भी नहीं होगी।

गारंटी और वारंटी को एक ही समझते हैं? सामान खरीदने से पहले ये फर्क जान लें

घर की घड़ी बार-बार गलत समय दिखा रही है? बैटरी बदलने से पहले ये चीज जरूर चेक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें