Health Insurance Hidden Rules: आज के समय में महंगे इलाज और अस्पताल के खर्चों से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना बहुत जरूरी हो गया है। लोग बड़ी उम्मीद से हर साल समय पर प्रीमियम भरते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बीमा का पूरा लाभ मिल सके। लेकिन जब अस्पताल में भर्ती होने के बाद क्लेम करने की बारी आती है, तो कई बार कंपनियों द्वारा क्लेम खारिज कर दिया जाता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर लोग पॉलिसी लेते वक्त उसके छोटे अक्षरों में लिखे नियमों और शर्तों को ठीक से नहीं पढ़ते हैं। अगर आप भी अपने स्वास्थ्य बीमा का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और अस्पताल में किसी भी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो बीमा से जुड़े इन हिडेन और जरूरी नियमों को पहले ही जान लेना बहुत समझदारी का काम होगा।