फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMSMA: जानें उस योजना के बारे में, जिससे गर्भवती महिलाएं करवा सकती हैं मुफ्त इलाज

Wed, 12 Jul 2023 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना क्या है? - फोटो : istock
Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan: शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, हर एक जगह पर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए सरकार लोगों तक कई तरह के लाभ पहुंचा रही है। बीमा, पेंशन, आवास, बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा, राशन योजना जैसी कई तरह की योजनाएं चला रही है। ऐसी ही एक योजना है जिसे गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है और इसका नाम है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का मुफ्त में इलाज किया जाता है। ऐसे में आपके लिए भी जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना के बारे में जानें। तो चलिए इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना क्या है? - फोटो : istock
  • दरअसल, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के जरिए गर्भवती महिलाओं का पांच हजार रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जाता है। इस योजना में खासतौर पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं को कवर करने पर जोर दिया गया है। बस इसके लिए महिलाओं को चिकित्सा केंद्र पर जाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना क्या है? - फोटो : istock
योजना से जुड़ने का तरीका:-
  • अगर आप भी एक गर्भवती महिला हैं और आप भी इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना से जुड़ना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर खुद को पंजीकरण करवाएं, जिसके बाद आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

4 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना क्या है? - फोटो : iStock
मिलने वाली सुविधाएं:-

नंबर 1
  • गर्भवती महिलाओं को योजना के तहत कई सुविधाएं मिलती हैं, जिसमें पहली सुविधा ये है कि गर्भवती महिला हर महीने की 9 तारीख को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डिलिवरी होने तक मुफ्त में जांच और इलाज करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना क्या है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • गर्भवती महिलाएं, ब्लड टेस्ट, हीमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी चीजें यहां से करवा सकती हैं
  • सबसे खास बात कि योजना के अंतर्गत ये सब टेस्ट मुफ्त में किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें