Train Ticket Cancellation Charges: जब भी बात सफर की आती है, तो ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना ही पसंद करते हैं। ट्रेन में यात्रा करने से लंबा सफर भी छोटा हो जाता है, साथ ही समय की भी काफी बचत होती है और कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोगों को टिकट लेना पड़ता है। कई लोग प्लेटफार्म पर जाकर टिकट काउंटर्स से यात्रा का टिकट खरीदते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से भी ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है या आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आपको किसी कारणवश अचानक से अपना ट्रेन टिकट कैंसिल करवाना पड़ा हो। ऐसे में लोगों के टिकट के काफी पैसे कट जाते हैं, और वापस कम पैसे आते हैं या कई बार तो आते भी नहीं हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाने पर कितने पैसे कट जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -